{"_id":"5763b4ea4f1c1b9e7c11ba0b","slug":"jharkhand-gangrape-with-woman-saying-witch","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में महिला को डायन बताकर नंगा नचाया, फिर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में महिला को डायन बताकर नंगा नचाया, फिर किया गैंगरेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jun 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
rape demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में डायन बताकर भोली भाली महिलाओं पर किए जा रहे जुल्मों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के चाईबासा से एक ऐसी शर्मनाक खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर अच्छे अच्छों के दिल दहल जाएं। यहां एक महिला को डायन बताकर उसे सरेआम घुमाया गया, उसके बाद उससे कई लोगों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इसके चलते महिला की हालत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटना 10 जून को चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के सिरिंगसिया गांव की है। यहां महिला परिवार के साथ अपने घर पर सोई हुई थी, तभी आशीष लागुरी और बहादुर सिंह लागुरी अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। आरोपियों ने महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसे मारते पीटते हुए गांव में ही जुरिया लागुरी के घर ले गए। यहां तीनों आरोपियों के अलावा मंत्री लागुरी, रमेश लागुरी, जिंगा लागुरी और मंगल लागुरी ने उससे मारपीट करते हुए कमरे में बंद करके बारी बारी उससे बलात्कार किया।
विज्ञापन
इतने जुल्मों सितम के बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो वो नग्न हालत में ही उसे घसीटते हुए गांव के चौराहे पर ले गए। यहां सुबह तक महिला इसी हालत में पड़ी रही। सुबह उसका पति और देवर उसे उठाकर घर लाए। जहां महिला की हालत बिगड़ गई, यहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने जैसे तैसे हिम्मत कर पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी अभी फरार हैं।
विज्ञापन