फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Foundation stone laid for the renovation work of Tapovan Temple in Ranchi

Jharkhand News: रांची के तपोवन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, सीएम हेमंत सोरेन ने रखी आधारशिला

Mon, 14 Apr 2025 05:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Apr 2025 05:02 PM IST
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। तपोवन मंदिर झारखंड की धरोहर है और इसके माध्यम से लोगों की आस्था को नई मजबूती मिलेगी। मेरी शुभकामनाएं हैं कि राज्य निरंतर प्रगति करे और जनता के जीवन में सुख-समृद्धि आए।

विज्ञापन
Jharkhand: Foundation stone laid for the renovation work of Tapovan Temple in Ranchi
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची स्थित तपोवन मंदिर जिसे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। उसके जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर मंदिर की आधारशिला रखी।

विज्ञापन


मुख्य पुजारी महंत ओम प्रकाश शरण ने जानकारी दी कि तपोवन मंदिर का निर्माण अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर किया जा रहा है। यह मंदिर राम भक्तों के लिए आस्था का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। शिलान्यास समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। तपोवन मंदिर झारखंड की धरोहर है और इसके माध्यम से लोगों की आस्था को नई मजबूती मिलेगी। मेरी शुभकामनाएं हैं कि राज्य निरंतर प्रगति करे और जनता के जीवन में सुख-समृद्धि आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


62 फीट ऊंचा होगा मंदिर, तीन वर्षों में पूरा होगा निर्माण
तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या से आए पुजारियों द्वारा सम्पन्न पूजन के साथ आरंभ हुआ। प्रमुख पूजन का दायित्व महंत राम नरेश शरण ने निभाया। जानकारी के अनुसार, मंदिर का निर्माण लगभग 14,000 वर्गफुट क्षेत्र में किया जाएगा और इसकी ऊंचाई 62 फीट होगी।


पढ़ें: हजारीबाग में फिर तनावपूर्ण माहौल, धार्मिक जुलूस पर पथराव; पुलिस ने संभाला मोर्चा

मंदिर परिसर में 13 भव्य शिखरों और 117 पवित्र शिलाओं का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक गर्भगृह में नौ-नौ पवित्र शिलाएं स्थापित की जाएंगी। मंदिर निर्माण में राजस्थान के प्रसिद्ध कुंवारी मकराना मार्बल का उपयोग किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी गई है और इसे वर्ष 2028-29 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed