फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Stone Pelting Updates Hazaribagh Barkatha communities clash police action SP Arvind Singh hindi news

Jharkhand Stone Pelting: हजारीबाग में फिर तनावपूर्ण माहौल, धार्मिक जुलूस पर पथराव; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mon, 14 Apr 2025 01:42 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 14 Apr 2025 01:42 AM IST
सार

झारखंड में एक बार फिर दो समुदायों के बीच तनाव की खबर है। मामला हजारीबाग जिले का है। एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित पथराव के बाद तनाव बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

विज्ञापन
Jharkhand Stone Pelting Updates Hazaribagh Barkatha communities clash police action SP Arvind Singh hindi news
झारखंड के हजारीबाग में पथराव के बाद तनाव, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्टा गांव में धार्मिक जुलूस के दौरान कथित पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे हुई इस घटना के बाद झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बरही के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) अजीत कुमार बिमल ने बताया कि उपद्रवियों ने धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया, जिसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने जीचटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस FIR दर्ज कर करेगी कानूनी कार्रवाई
इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने वाले समूह का दावा है कि पथराव के दौरान कई महिलाओं को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने हताहतों से जुड़े मामलों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक पथराव की घटना के बाद उपजे तनाव के बाद मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपद्रवियों को चिह्नित कर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प
हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने अशांति के बारे में बताया कि बरकट्टा में यज्ञ हो रहा था। इसी सिलसिले में जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। तनाव बढ़ा और पत्थरबाजी होने लगी। इसके बाद कुछ लोगों ने पास में ही रखे पुआल के ढेर में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज कर मामले में सख्त कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: हजारीबाग की राम नवमी शोभायात्रा पर प्रशासन सतर्क; उपायुक्त बोलीं- 100 से अधिक CCTV कैमरे से निगरानी


26 मार्च को भी दो समूहों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई
इससे पहले भी बीते सात अप्रैल को भी हजारीबाग में राम नवमी शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की खबर सुर्खियों में आई थी। शहर के झंडा चौक पर दो समूहों के बीच झड़प और पत्थरबाजी के कारण उपजे तनाव के बाद सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी। हजारीबाग की उपायुक्त नैन्सी सहाय ने बताया था कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को हजारीबाग के झंडा चौक पर राम नवमी उत्सव के दौरान मंगला शोभायात्रा में दो समूहों की बीच हल्की झड़प और पत्थरबाजी होने के कारण हालात संवेदनशील हो गए। अब स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें- झारखंड में फिर बवाल: हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान झड़प; पथराव और तोड़फोड़ की खबर

फरवरी में भी उपजा था तनाव
इससे पहले 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया था। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed