{"_id":"645926cca75df687b60ce708","slug":"jharkhand-five-maoists-surrender-before-security-forces-one-arrested-latest-news-update-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में पांच माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, लातेहर से एक को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में पांच माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, लातेहर से एक को किया गया गिरफ्तार
Mon, 08 May 2023 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 08 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड की राजधानी रांची में पांच माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो नक्सलियों पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में ‘जोनल कमांडर’ अमरजीत यादव उर्फ लखन यादव, ‘सब जोनल कमांडर’ शाहदेव यादव उर्फ लतन यादव, ‘सब जोनल कमांडर’ नीरू यादव उर्फ सालिम,‘सब जोनल कमांडर’ संतोष भुइयां उर्फ सुखन और सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल हैं। इनमें से अमरजीत यादव पर दस लाख और शाहदेव यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि पांचों माओवादी झारखंड के चतरा, पलामू और हजारीबाग जिलों तथा बिहार के गया और औरंगाबाद जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में वांछित थे। अमरजीत की 81 मामलों में, शाहदेव की 53, नीरू की 60, संतोष की 27 और अशोक की दो मामलों में तलाश थी। चरमपंथी झारखंड के चतरा जिले में कौलेश्वरी उपजोन में सक्रिय थे।
विज्ञापन
माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। होमकर ने बताया कि दो एके 56 राइफल, एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल, दो-303 राइफल, एक अमेरिका में बनी राइफल, एक एयर गन, दो देसी राइफल, एक पिस्तौल, 1855 गोलियां और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इस बीच लातेहार जिले से दो लाख रुपये के इनामी भाकपा माओवादी के एक क्षेत्र कमांडर को गिरफ्तार किया गया। लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने कहा कि माओवादी कजलेश गंझू लातेहार, गुमला और लोहरदगा के अलग अलग थानों में दर्ज 24 मामलों में वांछित था, जिसमें हत्या के मामले भी शामिल हैं। उसके पास से एक देसी तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। उनके मुताबिक, वह चंदवा के लुकैया मोड़ में एक पुलिस दल पर हमला करने में शामिल था।