फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: five killed when high tension wires touch a bus

झारखंडः शादी से लौटते बारातियों पर गिरा हाइटेंशन तार, पांच की मौत

Thu, 30 Jun 2016 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand: five killed when high tension wires touch a bus

झारखंड के दुमका में बारात से लौटती बस पर 11 हजार वोट का हाइटेंशन तार गिर गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को वित्तीय मदद का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बारातियों से भरी एक बस दुमका जिले के बड़ा चन्ना गांव गांव से होकर गुजर रही थी। बताया जाता है कि यह बस पूर्व सिंहभूम जिले के डुमरिया गांव से दुमका के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन का तार काफी नीचे से झूल रहा था। 
विज्ञापन


जैसे ही बस उसके पास से गुजरी तार बस की छत से छू गया। तार छूते ही पूरी बस में करंट फैल गया। तेज करंट के चलते पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर को नीचे लटके तार का कोई आभास नहीं हुआ, इसके चलते यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed