{"_id":"5774b24f4f1c1bd26b79af2e","slug":"jharkhand-five-killed-when-high-tension-wires-touch-a-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः शादी से लौटते बारातियों पर गिरा हाइटेंशन तार, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः शादी से लौटते बारातियों पर गिरा हाइटेंशन तार, पांच की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के दुमका में बारात से लौटती बस पर 11 हजार वोट का हाइटेंशन तार गिर गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को वित्तीय मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बारातियों से भरी एक बस दुमका जिले के बड़ा चन्ना गांव गांव से होकर गुजर रही थी। बताया जाता है कि यह बस पूर्व सिंहभूम जिले के डुमरिया गांव से दुमका के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन का तार काफी नीचे से झूल रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही बस उसके पास से गुजरी तार बस की छत से छू गया। तार छूते ही पूरी बस में करंट फैल गया। तेज करंट के चलते पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर को नीचे लटके तार का कोई आभास नहीं हुआ, इसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन