फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Fake currency racket active in Silli and Muri areas of Ranchi

Jharkhand: रांची के सिल्ली और मुरी क्षेत्र में जाली नोटों का गिरोह सक्रिय, दुकानदारों को हो रहा नुकसान

Tue, 02 Dec 2025 11:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Dec 2025 11:14 AM IST
सार

Jharkhand: मूरी के रहने वाले दुकानदार प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही मामला हुआ। एक ग्राहक ने 200 रुपये का सामान खरीदा और जल्दबाज़ी दिखाते हुए पैसे देकर चला गया।

विज्ञापन
Jharkhand: Fake currency racket active in Silli and Muri areas of Ranchi
जाली नोट दिखाता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लोकसभा क्षेत्र के सिल्ली–मूरी इलाके में इन दिनों जाली नोटों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले दुकानों को निशाना बनाता है। गिरोह के सदस्य दुकान में सामान्य ग्राहक बनकर आते हैं, कम कीमत का सामान खरीदते हैं और जल्दी-जल्दी पैसे लौटाने का दबाव बनाकर भुगतान कर सामान लेकर तुरंत वहां से निकल जाते हैं। दुकान पर भीड़ होने की वजह से व्यापारी तुरंत नोटों की जांच नहीं कर पाते, और बाद में ही उन्हें पता चलता है कि नोट असली नहीं है।
विज्ञापन


मूरी के रहने वाले दुकानदार प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही मामला हुआ। एक ग्राहक ने 200 रुपये का सामान खरीदा और जल्दबाज़ी दिखाते हुए पैसे देकर चला गया। जब प्रमोद ने थोड़ी देर बाद नोट चेक किया, तो वह जाली निकला। उनका कहना है कि वे किसी तरह अपने परिवार का खर्च चला रहे हैं और ऐसे धोखे से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


पढे़ं: झारखंड के सीए पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,500 करोड़ विदेशी फंडिंग की जांच तेज; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अन्य दुकानदारों ने भी बताया कि क्षेत्र में 200 और 500 रुपये के जाली नोट बड़ी संख्या में फैलाए जा रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस गिरोह पर शिकंजा कसा जा सके। दुकानदारों ने आम जनता और व्यापारियों से अपील की है कि लेनदेन के समय नोटों की अच्छी तरह जांच करें और संदिग्ध स्थिति दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस गिरोह पर कार्रवाई नहीं हुई, तो इलाके में आर्थिक नुकसान और बढ़ सकता है। पुलिस से अपेक्षा है कि जल्द से जल्द इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed