{"_id":"6e51ce1518e258b236e2606b605b0c82","slug":"jharkhand-exams-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो क्लास, बस 5 हजार में मैट्रिक पास!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो क्लास, बस 5 हजार में मैट्रिक पास!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Nov 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची शहर से बस पांच हजार रुपए में फर्जी तरीके से मैट्रिक पास करवाने वालों का भांडाफोड़ हुआ है।
कोचिंग क्लास के नाम से शहर में कई ऐसे संस्थान चल रहे हैं जो 5 से 15 हजार रुपए तक में मन माफिक नंबर दिलावाने का काम कर रहे हैं।
इस फर्जीवाड़े के लिए ये संस्थान ऐसे स्कूल खोजते हैं जो दूर दराज किसी गांव में हो। बीहड़ इलाका होने के कारण नकल करवाकर आसानी से पास करवा देते हैं।
इसके अलावा पैसे लेकर बच्चों को मैट्रिक के सर्टिफिकिट भी बनवाते हैं।
रांची से हर साल लगभग 35 से 40 हजार बच्चे मैट्रिक की परीक्षा में बैठते हैं जिसमें लगभग 5 हजार बच्चे ऐसे होते हैं जो इन फर्जी संस्थानों और दुकानों के जरिए परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
इस मामले में रांची के डीईओ का कहाना है कि ऐसे विभागों के मामले में ज्यादातर शिकायत ही नहीं मिलती है। शिकायत मिलेगी तो ही हम उसपर कार्यवाही कर पाएंगे।