{"_id":"5dcd0d5e8ebc3e5b314ce5ba","slug":"jharkhand-elections-congress-released-names-of-star-campaigners-40-people-including-sonia-manmohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए स्टार प्रचारकों के नाम, सोनिया, मनमोहन सहित 40 लोग शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए स्टार प्रचारकों के नाम, सोनिया, मनमोहन सहित 40 लोग शामिल
Thu, 14 Nov 2019 02:30 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस संकेत
- फोटो : social media
झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सभी पार्टियों की तरफ से अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा करने का सिलसिला जारी है। वहीं, इस कड़ी में कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
Congress party issues a list of 40 star campaigners for the first phase of the upcoming #JharkhandAssemblyPolls. Party's interim president Sonia Gandhi, former PM Manmohan Singh and Rahul Gandhi among the star campaigners. The state undergoes elections on 30th November. pic.twitter.com/WxG8ZZVwWt
— ANI (@ANI) November 14, 2019विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों के तौर पर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत 40 लोगों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
साथ ही इस सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। गौरतलब है कि झारखंड में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है।