{"_id":"5dd560a38ebc3e54853d3d7a","slug":"jharkhand-election-jmm-gave-ticket-to-bjp-mla-phoolchand-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव: भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए विधायक फूलचंद मंडल को सिंदरी से मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव: भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए विधायक फूलचंद मंडल को सिंदरी से मिला टिकट
Thu, 21 Nov 2019 06:02 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 21 Nov 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
झारखंड चुनाव की तारीखें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक फूलचंद मंडल के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल होने के कुछ दिनों बाद उन्हें सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने टिकट दिया है। बुधवार को झामुमो ने 28 उम्मीदवारों की सूची जारी किया। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए घोषित छह उम्मीदवारों की ताजा सूची में मंडल का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
भाजपा ने इंद्रजीत महतो को सिंदरी से अपना उम्मीदवार बनाया है। मंडल 16 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा में अध्यक्ष शिबू सोरेन की उपस्थिति में शामिल हुए थे। नवीनतम सूची में स्थान पाने वाले अन्य पांच उम्मीदवारों में विधायक जगरनाथ महतो (डुमरी), पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो (टुंडी), निज़ामुद्दीन अंसारी (धनवार), सुदीबिया कुमार साहू (गिरिडीह) और राम प्रकाश भाई पटेल (मांडू) का नाम शामिल है।
विज्ञापन
झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने मंगलवार को नौ उम्मीदवारों की सूची घोषित किया, जिसमें कुल उम्मीदवार 60 शामिल हैं। नौ में से प्रमुख उम्मीदवार पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, धनवार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मरांडी की पार्टी जो हाल ही में हुए आम चुनाव में विपक्षी गठबंधन का हिस्सा थी, विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रही है। मतदान 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12, 16 और 20 नवंबर को निर्धारित है।
विज्ञापन