{"_id":"5dcafddd8ebc3e5afc2f08c2","slug":"jharkhand-election-jharkhand-vikas-morcha-announced-its-second-list-of-37-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव : महागठबंधन से अलग हुए झाविमो ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव : महागठबंधन से अलग हुए झाविमो ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
Wed, 13 Nov 2019 12:15 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:15 AM IST
सार
- महागठबंधन से अलग हुए झारखंड विकास मोर्चा ने पहली सूची में नौ प्रत्याशी घोषित किए थे
- अपनी ही पार्टी की महिला नेता के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे प्रदीप यादव को दिया टिकट
- हाईकोर्ट ने प्रदीप यादव को जमानत पर रिहा किया है, पार्टी ने पोड़ैया हाट से बनाया उम्मीदवार
विज्ञापन
झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड विधानसभा चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन से अलग हो चुके झारखंड विकास मोर्चा ने मंगलवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसके साथ ही अब तक पार्टी ने कुल 46 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। झाविमो ने अपनी पहली सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
विज्ञापन
झाविमो की ओर से जारी दूसरी सूची में प्रदीप यादव का नाम भी शामिल है जिन्हें पोड़ैया हाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदीप यादव पिछली विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता थे लेकिन अपनी ही पार्टी की एक महिला नेता का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के कारण वह जेल में रहे। हाल ही में उच्च न्यायालय से उन्हें इस मामले में जमानत मिली है।
विज्ञापन
महागठबंधन से अपना रास्ता अलग करने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।