फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Election : Jharkhand Vikas Morcha announced its second list of 37 candidates

झारखंड चुनाव : महागठबंधन से अलग हुए झाविमो ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Wed, 13 Nov 2019 12:15 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Nov 2019 12:15 AM IST
सार

  • महागठबंधन से अलग हुए झारखंड विकास मोर्चा ने पहली सूची में नौ प्रत्याशी घोषित किए थे
  • अपनी ही पार्टी की महिला नेता के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे प्रदीप यादव को दिया टिकट
  • हाईकोर्ट ने प्रदीप यादव को जमानत पर रिहा किया है, पार्टी ने पोड़ैया हाट से बनाया उम्मीदवार

विज्ञापन
Jharkhand Election : Jharkhand Vikas Morcha announced its second list of 37 candidates
झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन से अलग हो चुके झारखंड विकास मोर्चा ने मंगलवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसके साथ ही अब तक पार्टी ने कुल 46 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। झाविमो ने अपनी पहली सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

विज्ञापन


झाविमो की ओर से जारी दूसरी सूची में प्रदीप यादव का नाम भी शामिल है जिन्हें पोड़ैया हाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदीप यादव पिछली विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता थे लेकिन अपनी ही पार्टी की एक महिला नेता का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के कारण वह जेल में रहे। हाल ही में उच्च न्यायालय से उन्हें इस मामले में जमानत मिली है।
विज्ञापन


महागठबंधन से अपना रास्ता अलग करने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed