फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2024: Rahul Gandhi attack on BJP, said They want crush Constitution, we protect it

Jharkhand: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- वो संविधान कुचलना चाहते, हम इसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध

Mon, 18 Nov 2024 04:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Mon, 18 Nov 2024 04:26 PM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: राहुल गांधी ने कहा कि आज किसानों के लिए धान का एमएसपी 2400 रुपये प्रति क्विंटल है। हमारी सरकार बनेगी, तो झारखंड के किसानों को धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल देगी। अगले 5 साल में हम 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024: Rahul Gandhi attack on BJP, said They want crush Constitution, we protect it
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में विचारधाराओं का चुनाव है। एक तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान की रक्षा कर रहा है और गरीबों और आदिवासियों की सरकार चलाना चाहता है। दूसरी तरफ वो ताकतें हैं जो संविधान को कुचलना चाहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं ने भी कहा है कि वह संविधान बदलना चाहते हैं। हम जाति जनगणना कराएंगे। इसके जरिये हम 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को हटाएंगे। झारखंड में हम एसटी आरक्षण को 26% से बढ़ाकर 28%, एससी आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 12% और ओबीसी आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% करेंगे। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि आज किसानों के लिए धान का एमएसपी 2400 रुपये प्रति क्विंटल है। हमारी सरकार बनेगी, तो झारखंड के किसानों को धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल देगी। अगले 5 साल में हम 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का प्रयास करेंगे। 1.36 लाख करोड़ रुपये झारखंड सरकार के हैं, केंद्र सरकार यह पैसा नहीं दे रही है। यह जमीन मुआवजे का पैसा है, कोयले की रॉयल्टी का पैसा है और भाजपा सरकार झारखंड के खिलाफ काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है, यह सभी जानते हैं। प्रधानमंत्री अभी तक वहां नहीं गए हैं। मैं मणिपुर गया हूं। हमने सरकार से हिंसा रोकने को कहा है। वहां किसी का स्वार्थ निहित है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि UPA और कांग्रेस जाति जनगणना का विचार लेकर आए थे। हमारी गलती है कि तब हमने इसको लागू नहीं किया। तेलंगाना में हमारी सरकार है और कर्नाटक में भी हमारी सरकार है। यहां हम इसका विस्तृत अभ्यास कर रहे हैं। हम सार्वजनिक चर्चा के माध्यम से जाति जनगणना के प्रश्न तैयार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के लिए हमारे पास बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण है। मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम जाति जनगणना लागू करेंगे। यह इस देश के परिवर्तन और विकास में एक बहुत बड़ा कदम होगा। भाजपा के लोगों को यह भी नहीं पता कि यह कैसे करना है। भले ही वे इसे करना चाहते हों।


झारखंड में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और राजद का गठबंधन पांच साल से सरकार में है। वहीं विपक्ष में भाजपा और आजसू का गठबंधन है। हालांकि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने एनडीए सहयोगियों को भी कुछ सीटें दी है, जिसमें आजसू के साथ-साथ जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी शामिल हैं। वहीं राज्य के सत्ताधारी गठबंधन को लेफ्ट की पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed