{"_id":"672b5cb3747a6d9b540ce02d","slug":"jharkhand-election-2024-cpim-lodges-complaint-with-ec-claims-india-bloc-using-party-s-symbol-for-campaign-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: माकपा का 'इंडिया' गठबंधन पर पार्टी के चुनाव चिह्न का गलत इस्तेमाल का आरोप, EC में शिकायत दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: माकपा का 'इंडिया' गठबंधन पर पार्टी के चुनाव चिह्न का गलत इस्तेमाल का आरोप, EC में शिकायत दर्ज कराई
Wed, 06 Nov 2024 05:40 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 06 Nov 2024 05:40 PM IST
सार
Jharkhand: माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा, 'हमारी पार्टी का चुनाव निशान हथौड़ा, हसिया और तारा है। इसे सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बुधवार को झारखंड के सत्तारूढ़ 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दलों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकाययत दर्ज कराई। पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन के सहयोगी दल बिना अनुमति के अपने प्रचार के लिए पार्टी के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
'नौ सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही माकपा'
माकपा ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है और वह विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र रूप से नौ सीटों पर लड़ रही है। शिकायत में कहा गया, माकपा को झारखंड में सीट बंटवारे में शामिल नहीं किया गया है। हमें सूचना मिल रही है कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपने प्रचार अभियान में हमारे चुनावी निशान (हथौड़ा, हसिया और तारा) का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
'उम्मीदवारों और मतदाताओं में पैदा हो रही भ्रम की स्थिति'
पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा, 'हमारी पार्टी का चुनाव निशान हथौड़ा, हसिया और तारा है। इसे सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे उम्मीदवारों और मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।' उन्होंने आगे कहा, हमने चुनाव आयोग से इस चिह्न के गलत इस्तेमाल को रोकने की अपील की है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधान सभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे। इसके तीन दिन बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन