फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand election 2024: Amit Shah to release BJP's manifesto today and also hold three rallies

Jharkhand Elections: आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे अमित शाह; तीन रैलियां कर विरोधियों को देंगे चुनौती

Sun, 03 Nov 2024 12:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 12:01 AM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। ऐसे में राज्य में नेताओं की रैलियों का सिलसिला तेज हो चुका है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह तीन रैलियों को संबोधित करने के साथ ही आज भाजपा का घोषणा पत्र भी जारी करेंगे। 

विज्ञापन
jharkhand election 2024: Amit Shah to release BJP's manifesto today and also hold three rallies
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके अलावा वह चुनावी राज्य में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह शनिवार रात ही झारखंड की राजधानी रांची पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे और दो रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी की यात्रा के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को जमशेदपुर में एक सार्वजनिक बैठक करने वाले हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 'संकल्प पत्र' जारी करेंगे। इसके अलावा वह दिन के दौरान घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में तीन रैलियों को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी आइकन बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाएंगे
भाजपा नेताओं के अनुसार, गृह मंत्री शाह झारखंड के गठन के 25 वर्षों को रेखांकित करने के लिए भगवा पार्टी के घोषणापत्र के 25 प्रमुख बिंदुओं के बारे में बताएंगे। इसके अलावा, आदिवासी आइकन बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर वह 150 सूत्रीय दस्तावेज जारी कर सकते हैं। झारखंड का निर्माण 15 नवंबर 2000 को हुआ था, जो बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

पांच अक्तूबर को जारी घोषणा पत्र में किए पांच वादे
इससे पहले 5 अक्तूबर को, भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र के पांच प्रमुख बिंदु जारी किए थे, जिसमें महिलाओं को हर महीने गोगो-दीदी योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां और सत्ता में आने पर सभी के लिए आवास का वादा किया गया था।

राज्य में 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में 'पंच प्राण' (पांच प्रतिज्ञा) जारी की थी। 'पंच प्राण' के मुताबिक, राज्य में परिवार 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। इसके अलावा, एक साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।


सरकारी विभागों में भरे जाएंगे 2.87 लाख खाली पद
इसके अलावा, सरकारी विभागों में 2.87 लाख खाली पद भरे जाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नवंबर 2025 तक 'पांच वचन' के मुताबिक 1.5 लाख पद भर दिए जाएंगे। अगर पार्टी सत्ता में आती है तो स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को दो साल तक 2000 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। सभी के लिए आवास भी पार्टी घोषणापत्र की प्रतिबद्धताओं में शामिल है।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed