फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: ED team raids Bablu Kabadi house in Sahibganj news in hindi

Jharkhand: ईडी की टीम ने साहिबगंज में बबलू कबाड़ी के घर मारा छापा, करोड़ों के फर्जी GST चालान का मामला

Tue, 19 Aug 2025 05:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 05:40 PM IST
सार

Bihar: छापेमारी सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई। इस दौरान ईडी के दो अधिकारी और सीआरपीएफ के आधा दर्जन जवान मौके पर मौजूद थे। ईडी की टीम ने साहिबगंज में एक साथ तीन जगहों पर दबिश दी है।

विज्ञापन
Jharkhand: ED team raids Bablu Kabadi house in Sahibganj news in hindi
छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के पास रहने वाले नवीन कुमार दास उर्फ बबलू कबाड़ी के घर पर की गई।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई। इस दौरान ईडी के दो अधिकारी और सीआरपीएफ के आधा दर्जन जवान मौके पर मौजूद थे। ईडी की टीम ने साहिबगंज में एक साथ तीन जगहों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टीम गोवा ब्रांच से पहुंची है और जीएसटी से जुड़े मामले में बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर कागजात खंगाल रही है। छापेमारी की जद में संतोष कुमार गुप्ता का नाम भी सामने आया है, जो स्क्रैप डीलर हैं। संतोष गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध दास के चचेरे भाई बताए जाते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े दूध व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 7 अगस्त को भी ईडी ने 750 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी चालान बनाने के मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में छापेमारी की थी। उस दौरान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन राज्यों में 12 परिसरों पर तलाशी ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed