फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Due to severe cold all schools will remain closed from 26 to 31 December

Jharkhand: भीषण ठंड के चलते राज्य सरकार का फैसला, 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल; अधिसूचना जारी

Thu, 21 Dec 2023 08:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 08:01 PM IST
सार

लगातार पड़ रही भीषण ठंड के चलते झारखण्ड सरकार ने सभी स्कूल को बंद करने का फैसला किया है। जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

विज्ञापन
Jharkhand: Due to severe cold all schools will remain closed from 26 to 31 December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

भीषण ठंड के चलते झारखण्ड सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 26 से 31 दिसंबर तक बंद करने का फैसला लिया है। शीत लहर के चलते लगातार कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि झारखण्ड के सभी सरकारी और निजी स्कूल 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

 
लगातार तापमान में दर्ज की गई गिरावट
बता दें बुधवार को झारखण्ड में रात को न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था। राज्य में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया। साथ ही डाल्टनगंज में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ठंड से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रामगढ़ में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 8.5 डिग्री, चाईबासा में 8.6 डिग्री और जमशेदपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिसूचना में छुट्टी का एलान
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक राज्य में शीतलहर के बढ़ते प्रबाव को देखते हुए राज्य में चलने वाले सभी श्रेणी के सरकारी, गैर- सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालय सहित सभी निजी विद्यालय 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। साथ ही कहा गया कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्कूल आवश्यकता के मुताबिक कक्षा 10 से 12 तक की कक्षाएं संचालित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed