फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand DGP Anurag Gupta's claim 1200 cyber criminals and 484 drug peddlers arrested in 6 months

Jharkhand News: छह महीने में 1200 साइबर अपराधी और 484 तस्कर गिरफ्तार, डीजीपी गुप्ता ने किया दावा

Fri, 15 Aug 2025 03:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Aug 2025 03:09 PM IST
सार

झारखंड पुलिस ने छह महीने में 1200 साइबर अपराधियों और 484 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। 27,000 एकड़ में अवैध अफीम की फसल नष्ट की गई और 34 करोड़ की नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Jharkhand DGP Anurag Gupta's claim 1200 cyber criminals and 484 drug peddlers arrested in 6 months
डीजीपी अनुराग गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने छह महीने में 1200 साइबर अपराधियों और 484 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने दी।

विज्ञापन


डीजीपी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में साइबर अपराध और अवैध नशा कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले छह महीने में 27,000 एकड़ में लगी अफीन की फसल को नष्ट किया गया है। उन्होंने यह जानकारी राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए दी। 
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा, झारखंड पुलिस ने 27,000 एकड़ भूमि पर अफीम की फसल नष्ट की, जनवरी से जून के बीच 484 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से 34 करोड़ रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसी अवधि में 700 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, इसके अलावा प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से 474 अन्य साइबर अपराधियों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम ने पैतृक गांव में किया ध्वजारोहण, कहा- स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए सम्मान का दिन

महिला शक्ति कमांडो बल का गठन
डीजीपी गुप्ता ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘महिला शक्ति कमांडो’ बल का गठन किया गया है, साथ ही एक महिला हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया है। डीजीपी ने यह भी कहा कि राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए पुलिस ने जंग छेड़ दी है। इस दौरान 17 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए, 197 गिरफ्तार किए गए और 10 ने आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed