फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand demands release of pending funds for tackling malnutrition

Jharkhand: महिला एवं बाल विकास मंत्री का केंद्र से अपील, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई के लिए लंबित धनराशि को जारी करें

Sat, 02 Jul 2022 05:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

मांझी ने कहा कि झारखंड में करीब चालीस फीसदी बच्चे कुपोषित हैं। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार इसके खिलाफ लड़ रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंगनबाडी केंद्रों को सप्ताह में छह दिन अंडे देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Jharkhand demands release of pending funds for tackling malnutrition
झारखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी - फोटो : ट्विटर/जोबा मांझी

विस्तार

झारखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने शनिवार को केंद्र से राज्य में कुपोषण के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए लंबित धनराशि जारी करने और अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को मंजूरी देने का अनुरोध किया अनुरोध किया है।
विज्ञापन


मांझी यहां महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आकांक्षी जिलों की जोनल मीटिंग को संबोधित कर रही थीं। 

कार्यक्रम में इन लोगों ने लिया भाग
कार्यक्रम में झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों के अलावा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई ने भी भाग लिया। 

झारखंड में चालीस फीसदी बच्चे कुपोषित
मांझी ने कहा कि झारखंड में करीब चालीस फीसदी बच्चे कुपोषित हैं। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार इसके खिलाफ लड़ रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंगनबाडी केंद्रों को सप्ताह में छह दिन अंडे देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


'धन की कमी एक बड़ी चुनौती'
हालांकि महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आगे कहा कि कुपोषण के खिलाफ मिशन में धन की कमी एक बड़ी चुनौती बन रही है। झारखंड में आंगनबाडी योजनाओं के लिए 254 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इसी साल झारखंड में कुपोषण को लेकर चौंकाने वाले आकंड़े सामने आए। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस-5) की रिपोर्ट में बताया गया था कि प्रदेश में तीन लाख से अधिक बच्चे इससे गंभीर रूप से शिकार हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया था कि मामूली सुधार के बावजूद राज्य में 5 वर्ष से कम आयु वाले 36 लाख 64 हजार बच्चों में से 42 प्रतिशत यानि 15 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित हैं तो उसमें भी 9.1 प्रतिशत यानि 3 लाख के करीब बच्चे अति गंभीर रूप से कुपोषण के शिकार हैं। 


सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, अति गंभीर कुपोषण की वजह से राज्य में बड़ी संख्या में बच्चों का ठीक ढंग से शारीरिक और मानसिक रूप से विकास नहीं हो पा रहा है। वहीं इनमें मृत्यु का खतरा भी हैं कि पहले से ही राज्य में कुपोषण की स्थिति गंभीर है और कोरोना की वजह से कुपोषण से होने वाले खतरे करीब  14 प्रतिशत अधिक बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed