{"_id":"60a3309b76dd1e132e0f58b2","slug":"jharkhand-decrease-cases-reports-48-fresh-covid-19-deaths-2321-new-coronavirus-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: कोरोना के मामलों में आई गिरावट, 24 घंटे में मिले 2321 नए मरीज, 48 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: कोरोना के मामलों में आई गिरावट, 24 घंटे में मिले 2321 नए मरीज, 48 की मौत
Tue, 18 May 2021 08:42 AM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 18 May 2021 08:42 AM IST
सार
झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 2321 नए कोरोना मरीज मिले और 48 की जान गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी दर्ज की गई है। झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से जहां 48 लोगों की मौत हुई। वहीं संक्रमण के 2321 नए कोरोना मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पिछले चार दिन में कोरोना वायरस संक्रमण और संक्रमण से होने वाले मौत की संख्या में कमी आई है और प्रदेश में 14 मई को जहां 108 लोगों की मौत हुयी थी वहीं संक्रमण के 4991 नये मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, में प्रदेश में संक्रमण से हुयी 48 मौत के बाद प्रदेश में मृतकों की कुल संख्या 4479 तक पहुंच गयी है जबकि संक्रमण के 2321 नए मामले सामने आने से प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 315502 हो गई। इसमें कहा गया है कि प्रदेश के 315502 संक्रमितों में से 274483 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 36540 अन्य संक्रमित उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन