{"_id":"61763eb391c7c81d071bd620","slug":"jharkhand-crime-news-minor-girl-forced-into-prostitution-by-elder-sister-killed-by-two-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बड़ी बहन अपने दो प्रेमियों से करवाती थी छोटी बहन का रेप, विरोध करने पर की हत्या, गुपचुप तरीके से दफनाया शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बड़ी बहन अपने दो प्रेमियों से करवाती थी छोटी बहन का रेप, विरोध करने पर की हत्या, गुपचुप तरीके से दफनाया शव
Mon, 25 Oct 2021 11:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:24 AM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में राखी, रूपा, धनंजय व प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक और आरोपी नीतीश फरार है।
विज्ञापन
death
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड मे मेदिनीनगर में सात महीने पहले लापता हुई 17 वर्षीय युवती के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, युवती की बड़ी बहन उसे देह व्यापार में धकेलना चाहती थी। जबरन उसे ग्राहकों को पास भेजती थी। विरोध करने पर युवती की हत्या कर दी गई और शव को दफना दिया गया। हत्या के कई दिनों बाद पुलिस ने शव को बरामद किया, युवती की पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
दो बहनें व उसका पति करवाता था देह व्यापार
पुलिस का कहना है कि युवती पांच बहनों में चौथे नंबर की थी। उसके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। इसलिए युवती सुदना में अपनी सबसे बड़ी बहन राखी के पास रहती थी, जो देह व्यापार में लिप्त थी। युवती की एक और दूसरे नंबर की बहन रूपा का पति धनंजय बड़ी बहन राखी की देह व्यापार में मदद करता था। दोनों मिलकर युवती को देह व्यापार में धकेलना चाहते थे और उसे जबरन ग्राहकों के पास भेजते थे।
विज्ञापन
दो प्रेमियों से करवाती थी छोटी बहन का रेप
पुलिस ने बताया कि युवती की सबसे बड़ी बहन राखी के दो प्रेमी प्रताप कुमार व नीतीश थे। राखी इन दोनों से अपनी छोटी बहन का रेप करवाती थी। दोनों अक्सर राखी के घर आया करते थे और जबरन युवती के साथ दुष्कर्म करते थे। मृतका एक अन्य युवक से प्यार करती थी और उसी से शादी भी करना चाहती थी, जिसका राखी विरोध कर रही थी।
विज्ञापन
हत्या से दो दिन पहले प्रताप पहुंचा था राखी के घर
17 वर्षीय युवती की हत्या से दो दिन पहले राखी का एक प्रेमी प्रताप उसके घर पहुंचा। उस समय राखी घर में नहीं थी। प्रताप ने उसकी छोटी बहन के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने युवती को जान से मार दिया। राखी जब घर लौटी तो उसने छोटी बहन को मृत पाया। इसके बाद राखी, रूपा, धनंजय, प्रताप व नीतीश ने मिलकर युवती के शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और एक सूनसान जगह जाकर उसके शव को दफना दिया।
सुनाई आत्महत्या की कहानी
हत्या के कई दिनों बाद मृतक युवती का एक पैर जमीन से बाहर निकला दिखा। इसके बाद पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला और शव की पहचान की गई। पहचान होने के बाद राखी व अन्य साथियों ने आत्महत्या की कहानी पुलिस को सुनाई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की और हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में राखी, रूपा, धनंजय व प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक और आरोपी नीतीश फरार है।