फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Crime News: Gangster Ranjit Singh killed in Durga Pooja Pandal in Jamshedpur

Jharkhand Crime: पूजा पंडाल में गैंगस्टर रंजीत सिंह की हत्या, दिन दहाड़े बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Tue, 04 Oct 2022 11:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Oct 2022 11:20 AM IST
सार

रंजीत सिंह 20 सितंबर को ही जेल से छूटकर बाहर आया था। वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में गया हुआ था। तभी बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Jharkhand Crime News: Gangster Ranjit Singh killed in Durga Pooja Pandal in Jamshedpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने सामने आया है। यहां के टेल्को थाना क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा पंडाल में गैंगस्टर रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रंजीत सिंह 20 सितंबर को ही जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, रंजीत सिंह पर तीन राउंड फायर किए गए। 

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या का मामला सामने आ रहा है। बताया गया कि दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। 
विज्ञापन


बेटी के साथ गया था पंडाल में 
एसपी विजय शंकर ने बताया, सोमवार को गैंगस्टर रंजीत सिंह अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में गया हुआ था। उसकी बेटी कार में ही थी और रंजीत बाहर निकलकर कुछ युवकों से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने रंजीत सिंह की बेटी से उसके पापा के बारे में पूछा और इसके बाद बेटी को कार से बाहर निकालने लगे। शोर सुनकर रंजीत कार के पास आया, तभी दोनों बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-बाल बची बेटी
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने रंजीत को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में रंजीत की बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बताया, दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से पंडाल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, लेकिन घटनास्थल सीसीटीवी की पहुंच से बाहर था। इसका फायदा उठाकर बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। उधर, दिनदहाड़े हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत है। कोई भी बदमाशों के बारे में मुंह खोलने से बच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed