फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Coordination committee formed for better coordination in Congress JMM RJD alliance also announced candidate for by election

अटकलों पर विराम: कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन में बेहतर तालमेल के लिए समन्वय समिति गठित, उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का भी एलान

Wed, 01 Jun 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Jun 2022 10:25 PM IST
सार

इससे पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। दरअसल, झामुमो की ओर से राज्यसभा के लिए पार्टी नेता महुआ माजी को उम्मीदवार घोषित किया गया, जबकि यहां कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारना चाहती थी। बताया जा रहा है कि ऐसे में राज्यसभा सीट न मिलने से कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व झामुमो से नाराज हो गया था।

विज्ञापन
Jharkhand Coordination committee formed for better coordination in Congress JMM RJD alliance also announced candidate for by election
झारखंड की सियासत - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड की सियासत में कांग्रेस-झामुमो के बीच शुरू हुई अनबन की खबरों के बीच बुधवार को बड़ी खबर आई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन में बेहतर तालमेल के लिए नौ सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे। इस बीच कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा के लिए 66-मांडर-एसटी निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले उपचुनाव के लिए शिल्पी नेहा तिर्की को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


दरअसल, झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को एक मामले में सजा होने की वजह से उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। बंधु तिर्की कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं। चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपने की अपील शीर्ष नेतृत्व से की थी।
विज्ञापन


इससे पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। दरअसल, झामुमो की ओर से राज्यसभा के लिए पार्टी नेता महुआ माजी को उम्मीदवार घोषित किया गया, जबकि यहां कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारना चाहती थी। बताया जा रहा है कि ऐसे में राज्यसभा सीट न मिलने से कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व झामुमो से नाराज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे थे कि राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर नाराज चल रही कांग्रेस झामुमो से अपना समर्थन वापस ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो हेमंत सोरेन की सरकार गिर सकती है। वहीं हेमंत सोरेन का कहना है कि मैं सीधी बात करना पसंद करता हूं, लेकिन अभी गठबंधन से बंधा हुआ हूं, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed