{"_id":"616d916aad7e2829042025a5","slug":"jharkhand-congress-leader-killed-due-to-personal-enmity-four-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand news: कांग्रेस नेता कमलेश नारायण की हत्या का राजफाश, निजी दुश्मनी के चलते दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand news: कांग्रेस नेता कमलेश नारायण की हत्या का राजफाश, निजी दुश्मनी के चलते दिया वारदात को अंजाम
Mon, 18 Oct 2021 08:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:53 PM IST
सार
चारों बदमाश हाल ही में जेल से छूटे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता को उनके घर में घुसकर मार डाला था। इन बदमाशों को शक था कि शर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में बीते सप्ताह हुई कांग्रेस नेता कमलेश नारायण शर्मा की हत्या का पुलिस ने सोमवार को राजफाश कर दिया। मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने दावा किया कि निजी दुश्मनी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
चारों बदमाश हाल ही में जेल से छूटे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता को भुरकुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र की सेंट्रल सौंडा कॉलोनी स्थित घर में घुसकर मार डाला था। इन बदमाशों को शक था कि शर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा था। रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बदमाश 60 वर्षीय शर्मा के घर में शुक्रवार रात एक खिड़की से घुसे थे और लोहे की रॉड से उन पर तब तक प्रहार किए जब तक की उनकी मौत नहीं हुई। हमले के दौरान शर्मा की पत्नी चंचला शर्मा को भी हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 55 साल की चंचला शर्मा का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
चारों गिरफ्तार बदमाश भी भुरकुंडा इलाके के ही रहने वाले हैं। एसी ने बताया कि बदमाशों का इरादा लूटपाट का नहीं, बल्कि शर्मा की हत्या का ही था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो रॉड भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन