फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM said while robbing respect abuses are given in Bhojpuri BJP asked how all Bhojpuri speaking rapists?

झारखंड में बोली पर विवाद: सीएम बोले- इज्जत लूटते वक्त भोजपुरी में दी जाती हैं गालियां, भाजपा ने पूछा- एक भाषा बोलने वाले बलात्कारी कैसे?

Wed, 15 Sep 2021 12:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Sep 2021 12:20 PM IST
सार

हेमंत सोरेन के मगही और भोजपुरी पर दिए गए बयान के बाद राजनीति गर्म हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीएम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Jharkhand CM said  while robbing respect abuses are given in Bhojpuri BJP asked  how all Bhojpuri speaking rapists?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

मगही और भोजपुरी पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विवादास्पद बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा है कि हेमंत सोरेन जाति, संप्रदाय और भाषा की राजनीति करना चाह रहे हैं। आरोप लगाया कि हिंदू का विरोध करते-करते वे हिंदी के विरोध पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री सोरेन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बोलियों के माध्यम से झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे। मगही और भोजपुर झारखंड के लिए बॉरोड लैंग्वेज है। आंदोलनकारियों की छाती पर पैर रख, महिलाओं की इज्जत लूटते वक्त भोजपुरी में ही गाली दी जाती है। 
विज्ञापन


भोजपुरी बोलने वाले बलात्कारी कैसे? 
हेमंत सोरेन के बयान के बाद भाजपा ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विधायक भानु प्रताप शाही ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि किसी एक भाषा को बोलने वाले सारे लोग बलात्कारी कैसे हो सकते हैं। अगर, भोजपुरी और मगही बोलने वाले लोग बलात्कारी हैं तो सीएम इसकी लिस्ट दें और बताएं वे किसके-किसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। नमाज से शुरू हुआ उनका रास्ता कफन पर जाकर खत्म होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोली इतनी खराब तो आरजेडी के साथ गठबंधन क्यों
विधायक ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन को अगर बिहार की बोली इतनी ही खराब लगती है तो उन्होंने आरजेडी के साथ गठबंधन क्यों किया है। वह उनके साथ सरकार कैसे चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed