{"_id":"5da732ed8ebc3e939f4083bd","slug":"jharkhand-cm-raghubar-das-attacks-on-congress-and-jmm-over-article-370-and-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सीएम रघुवर दास बोले- पाकिस्तान की भाषा बोल रही विरोधी पार्टियां, इन्हें सबक सिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सीएम रघुवर दास बोले- पाकिस्तान की भाषा बोल रही विरोधी पार्टियां, इन्हें सबक सिखाएं
Wed, 16 Oct 2019 08:40 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
रघुबर दास (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनबाद के निरसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपके प्रचंड बहुमत के बल पर विकास में पिछड़े कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, लेकिन इस पहल को कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा विरोध कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये सभी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। अब ऐसी पार्टियों को सबक सिखाने का अवसर आ गया है। आप सभी उन्हें सबक जरूर सिखाएं। मालूम हो कि झारंखड में राज्य सरकार का कार्यकाल इसी साल पूरा होने वाला है और दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
लाल झंडा नहीं, भारत माता का झंडा लहराना चाहिए
सीएम रघुवर दास ने कहा कि लाल झंडा का अस्तित्व दुनिया से समाप्त हो गया है, तो फिर निरसा में इसकी क्या जरूरत! यहां भारत माता का झंडा लहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरसा को निखारने के लिए कमल चाहिए।
विज्ञापन
लोगों से कहा कि आप सभी निरसा में कमल खिलाएं। राज्य के लोगों को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है। रघुवर दास ने कहा कि एक बार फिर यहां भाजपा की सरकार बनाएं।