{"_id":"58fa31764f1c1b9d338b4ae8","slug":"jharkhand-cm-orders-removal-of-beacon-lights-from-government-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड सीएम ने दिए सरकारी वाहनों से लाल व नीली बत्ती हटाने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड सीएम ने दिए सरकारी वाहनों से लाल व नीली बत्ती हटाने के निर्देश
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
रघुबर दास (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबीर दास ने भी गुरुवार को वीवीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए पहल की है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने वीवीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए 1 मई से गाड़ियों से लाल और नीली बत्ती हटाने का फैसला किया है। इसके बाद सीएम रघुबीर दास ने भी गुरुवार को सभी सरकारी वाहनों से लाल और नीली बत्ती हटाने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में राज्य सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इस प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि केन्द्रीय मोटर वाहन कानून 1989 के नियम 108 के अंतर्गत और परिवहन विभाग के अधिसूचना संख्या 490 के पैरा ए, बी, सी, दिनांक 11.04.2016 को सभी सरकारी वाहनों पर वीआईपी लाइट (लाल / नीली) बत्ती को अधिकारियों को हटा लेना चाहिए।
विज्ञापन