{"_id":"c4b15e7e1a86bdb18293d279cd8eac8c","slug":"jharkhand-cm-hemant-soren-to-expand-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरेन मंत्रीमंडल का विस्तार, छह विधायकों को दिलाई गई शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरेन मंत्रीमंडल का विस्तार, छह विधायकों को दिलाई गई शपथ
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। छह विधायकों के मंत्री पद का शपथ ग्रहण करने साथ ही सोरेन मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की कुल संख्या नौ हो गई है।
विज्ञापन
राजभवन में राज्यपाल सैयद अहमद ने कांग्रेस की विधायक गीता ओरांव, राजद के सुरेश पासवान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिमोन मरांडी, चंपई सोरेन, जयप्रकाश भाई पटेल और हाजी हुसैन अंसारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने 13 जुलाई को कांग्रेस और राजद के एक-एक विधायकों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
हेमंत के नेतृत्व में 13 जुलाई को झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार सत्ता में आई थी। 82 सदस्यों वाली विधानसभा में हेमंत मंत्रिमंडल को 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
बिहार से अलग हुए झारखंड को लगभग 13 साल हो गए हैं। हेमंत सोरेन इस राज्य के पांचवें आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। राज्य के नौवें मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे सोरेन संविधान के अनुसार अधिकतम 12 मंत्री रख सकते हैं।