{"_id":"5e3687368ebc3e8d411b280e","slug":"jharkhand-cm-hemant-soren-said-union-budget-2020-prepared-for-capitalists-and-big-industrialists","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सोरेन बोले- केंद्रीय बजट में एक बार फिर जनजातीय लोगों को छला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सोरेन बोले- केंद्रीय बजट में एक बार फिर जनजातीय लोगों को छला गया
Sun, 02 Feb 2020 01:54 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किया। बजट को लेकर पक्ष और विपक्ष की ओर से प्रतिक्रयाएं भी आईं। इसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया बजट पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों के लिए तैयार किया गया था।
विज्ञापन
सोरेन ने कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झारखंड में एक जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने का आग्रह किया था, लेकिन बजट में केवल एक जनजातीय संग्रहालय का उल्लेख है। एक बार फिर जनजातीय लोगों को छला गया है।
विज्ञापन
सोरेन ने आरोप लगाया कि बजट गरीबों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों को परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्री बजट का विश्लेषण कर रहे हैं और उनके विश्लेषण के बाद ही यह पता लग पाएगा कि इस बजट से देश की प्रगति में कितनी मदद मिलेगी, यह किस प्रकार हमारी वित्तीय व्यवस्था में मदद करेगा और किस हद तक लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। लेकिन प्रथम दृष्टया केंद्रीय बजट दूरदृष्टि वाला नहीं है।
विज्ञापन
सोरेन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्रीय बजट पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। बजट के द्वारा कर चोरी करने वाले बड़े उद्योगपतियों को राहत देने का प्रयास किया गया है। अब उन्हें कर चोरी करने पर कोई जुर्माना नहीं भरना होगा।