फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren JMM BJP releases charge sheet Aka Arop Patra

Jharkhand: 'भ्रष्टाचार और खराब कानून-व्यवस्था के कारण कठघरे में CM हेमंत सोरेन'; आरोप-पत्र जारी कर बोली भाजपा

Thu, 28 Dec 2023 04:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 28 Dec 2023 04:39 PM IST
सार

भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने झारखंड सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। 20 पन्नों का आरोप पत्र जारी कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कठघरे में खड़ा करने वाली बीजेपी ने कहा है कि झामुमो चुनाव से पहले जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren JMM BJP releases charge sheet Aka Arop Patra
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड सरकार को भाजपा ने कठघरे में खड़ा किया है। प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को 20 पन्नों का 'आरोप पत्र' (Charge Sheet) जारी किया। भाजपा की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा, झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और अधूरे वादों से भरा है। भाजपा ने सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करने के लिए आरोप पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


नौकरी और बेरोजगारी भत्ते का वादा पूरा नहीं
हेमंत सोरेन की सरकार के चार साल पूरे होने से पहले राजधानी रांची में 'चार्जशीट' जारी करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, झामुमो ने राज्य में महिलाओं और आदिवासियों को लुभाने के लिए कई वादे किए। पांच लाख नौकरियां और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया, लेकिन वादे पूरे नहीं किए गए।
विज्ञापन


धीरज साहू के मामले का जिक्र, कुछ मामलों में सीबीआई जांच
बता दें कि सोरेन सरकार की चौथी वर्षगांठ से एक दिन पहले भाजपा सोरेन सरकार की विफलता को उजागर करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा, झारखंड में भ्रष्टाचार देश में चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस सांसद (धीरज साहू) और सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों से करोड़ों रुपये जब्त किए गए हैं। बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। रेत घाटों की अनिवार्य नीलामी के बिना इसे अंजाम दिया जा रहा है। झारखंड में कोयले और पत्थर का भी अवैध खनन हो रहा है और कुछ मामलों में सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था खराब हुई
भाजपा का आरोप है कि सीएम सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों को बचाते हैं। खुद भी कानून का पालन नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने छह बार तलब किया, लेकिन वह पेश नहीं हुए। अगर वह बेगुनाह हैं, तो वह केंद्रीय एजेंसी की पूछताछ का सामना क्यों नहीं करते? प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गयी है। लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। हत्या, चोरी और लूट की वारदात आम हो गई है।

कितने दिनों तक किसकी सरकार रही
मरांडी ने कहा, सीएम हेमंत सोरेन अक्सर कहते हैं कि झारखंड गठन के बाद बीते 23 वर्षों में 18-19 वर्षों तक भाजपा का शासन रहा है, लेकिन यह बात निराधार है। भाजपा ने राज्य में लगभग 13 वर्ष- यानी 4,764 दिनों तक शासन किया। इसके अलावा 10 वर्ष तक यूपीए शासन रहा। यानी लगभग 3,625 दिन।


चौथी वर्षगांठ पर नियुक्ति पत्र बांटेगी सरकार
गौरतलब है कि सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार शुक्रवार को चार साल पूरे कर लेगी। सरकार ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में हजारों नियुक्ति पत्र वितरित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed