फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren disqualification issue EC & Governor Slams BJP Opposition Latest News Update

Jharkhand: सोरेन ने अयोग्यता मामले पर कहा- मैंने तो हाथ जोड़कर पूछा कि सजा के बारे में बताइए, विपक्ष को घेरा

Sat, 15 Oct 2022 04:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Oct 2022 04:52 PM IST
सार

झारखंड के सीएम ने कहा कि यह माहौल हमारे द्वारा नहीं बनाया गया है, यह हमारे प्रतिद्वंद्वियों द्वारा बनाया गया है। क्या आपने कभी किसी अपराधी को सजा की मांग करते देखा है? अगर मैं अपराधी हूं तो मुझे सजा दो।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren disqualification issue EC & Governor Slams BJP Opposition Latest News Update
हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अयोग्यता के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता का सवाल है, मुझे लगता है कि ऐसी कोई अस्थिरता नहीं है। सब कुछ सामान्य है। यह एक कृत्रिम बवंडर है। 

विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप अयोग्यता मुद्दे, चुनाव आयोग और राज्यपाल का जिक्र कर रहे हैं। इस संदर्भ में मैं कहना चाहता हूं कि यह भारत में पहली ऐसी घटना है जिसमें सीएम चुनाव आयोग और राज्यपाल के दरवाजे पर जाते हैं और हाथ जोड़कर पूछते हैं कि उनकी सजा क्या होनी चाहिए? सीएम तो खुद पूछ रहे हैं कि उनकी सजा के बारे में उन्हें बताया जाए।
विज्ञापन


झारखंड के सीएम ने कहा कि यह माहौल हमारे द्वारा नहीं बनाया गया है, यह हमारे प्रतिद्वंद्वियों द्वारा बनाया गया है। क्या आपने कभी किसी अपराधी को सजा की मांग करते देखा है? अगर मैं अपराधी हूं तो मुझे सजा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हमारे विरोधियों द्वारा षड्यंत्र रचने का काम किया जा रहा है। अगर मैं मुजरिम हूं तो हमें सजा सुना दी जाए। अगर मैं गुनहगार हूं और इतने दिनों तक सजा नहीं सुनाई जा रही है तो मैं इस पद पर किस हैसियत से बैठा हूं? इसका जवाब उनको देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed