फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren directs to declare black fungus as a pandemic

झारखंड : मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने का निर्देश दिया

Wed, 16 Jun 2021 05:11 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 16 Jun 2021 05:11 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद राज्य में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान देश के अन्य हिस्सों की तरह झारखंड में भी ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां ब्लैक फंगस के 52 अन्य संदिग्ध मामले भी हैं जिनकी पुष्टि होनी बाकी है।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren directs to declare black fungus as a pandemic
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ani

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लैक फंगस को राज्य में महामारी घोषित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार देर शाम ट्वीट किया, मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


उसमें आगे कहा गया है, मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद राज्य में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान देश के अन्य हिस्सों की तरह झारखंड में भी ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ गया है और अब तक राज्य में इसके कुल 79 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि इस संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां ब्लैक फंगस के 52 अन्य संदिग्ध मामले भी हैं जिनकी पुष्टि होनी बाकी है। ब्लैक फंगस के 37 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार शाम यहां हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाकर 24 जून की सुबह छह बजे तक लागू रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अब 24 जून की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान आज दी गयी छूटों के अलावा पहले से लागू अन्य सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे। 


वहीं, राज्य सरकार ने सिनेमा हॉल, बार, बैंक्वेट हाल, जिम, स्विमिंग पूल, शिक्षण संस्थाओं, स्टेडियम एवं क्लब को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही नए दिशानिर्देशों के तहत आगे भी शनिवार शाम चार बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक राज्य में दवा और कुछ आवश्यक सेवाओं की दुकानों व प्रतिष्ठानों को छोड़कर शेष सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed