फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren News Jharkhand Chief Minister Hemant Soren has received death threats

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिली धमकी, मेल लिखकर कहा- सुधर जाओ नहीं तो जान से मार दिए जाओगे

Fri, 17 Jul 2020 12:13 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 17 Jul 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren News Jharkhand Chief Minister Hemant Soren has received death threats
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली है। मेल भेजकर उन्हें धमकाया गया है। सीएम सोरेन को नसीहत देते हुए कहा गया है कि अगर नहीं सुधरे तो जान से मार दिए जाओगे। धमकी के खुलासे के बाद राज्य के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। सीआइडी ने एसआइटी को ई-मेल भेजने वाले अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया है और छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


सीएम हेमंत सोरोन को भेजे गए दो धमकी भरे मेल में लिखा है कि सुधर जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। इस मामले में रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि सीआईडी ने उस ईमेल एड्रेस के आईपी एड्रेस को निकाल लिया है और उसके आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


फिलहाल वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोपनीय तरीके से मामले की पड़ताल की जा रही है। मालूम हो कि हाल के दिनों में नक्सलियों के द्वारा रांची में दस्तक दी गई है और पोस्टरबाजी जैसी घटना भी हुई है। ऐसे में टीम बारिकी से हर पहलू पर जांच कर रही है। इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed