फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Challenge to provide room for Namaz in the assembly building, raised question by filing PIL in High Court

झारखंड : विधानसभा भवन में नमाज के लिए कक्ष देने को चुनौती, हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल कर उठाया सवाल

Tue, 07 Sep 2021 04:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 07 Sep 2021 04:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। पीआईएल में कहा गया है कि क्या जनता के पैसों से बने परिसर में इस तरह कक्ष का आवंटन किया जा सकता है या नहीं?
 

विज्ञापन
Jharkhand: Challenge to provide room for Namaz in the assembly building, raised question by filing PIL in High Court
झारखंड विधानसभा - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले को लेकर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। इसमें सवाल उठाया गया है कि क्या जनता के धन से बने परिसर में इस तरह से किसी कक्ष का आवंटन किया जा सकता है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायकों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ 
उधर, विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा आवंटित करने के विरोध में भाजपा विधायकों ने गलवार को प्रदर्शन करते हुए भगवा रंग के कपड़े पहनकर और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया। सदन में विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए और कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया।


सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भाजपा सदस्यों ने नमाज के लिए कमरा आवंटित करने और राज्य की रोजगार नीति के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलते रहने देने का अनुरोध करते रहे।


मुझे पीट लें, लेकिन कार्यवाही में व्यवधान न डालें : स्पीकर
स्पीकर महतो ने प्रदर्शनकारी विधायकों से कहा, 'पद का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आप नाराज हैं तो मुझे पीट लें लेकिन कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न नहीं करें। कृपया अपने-अपने स्थानों पर जाएं...मुझे बहुत तकलीफ पहुंची है। कल भी आपने बहुत बुरा बर्ताव किया था...यह 3.5 करोड़ लोगों की आस्था का प्रश्न है और आपकी हरकतों से मुझे कष्ट पहुंचा है।'

हंगामे के बीच, अध्यक्ष ने भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही से हनुमान चालीसा का सम्मान करने और राजनीतिक फायदे के लिए इसका इस्तेमाल न करने को कहा। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि 'बजरंग बली' आंदोलनरत विधायकों को सदबुद्धि दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed