फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Cabinet congress mlas unhappy says new faces should have been given chance

झारखंड कैबिनेट: नए चेहरों को शामिल न करने से कांग्रेस नाराज, एससी नेता को हिस्सा न बनाने पर भाजपा ने की आलोचना

Sat, 17 Feb 2024 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 17 Feb 2024 02:55 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में अनुसूचित जाति के नेता को शामिल न करने पर आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर कहा कि यही कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी का असली चेहरा है। 

विज्ञापन
Jharkhand Cabinet congress mlas unhappy says new faces should have been given chance
झोरखंड कैबिनेट - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड की नई चंपई सोरेन कैबिनेट में आठ मंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों ने असंतोष व्यक्त किया है। दरअसल, उनकी मांग के अनुसार कई नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल नहीं गया है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने दावा किया कि कैबिनेट विस्तार से पहले ही उन्होंने अपना विचार रखा था। 
विज्ञापन


नए मंत्रीमंडल से खुश है नहीं कांग्रेस 
दीपिका पांडे ने कहा, 'हमारी मांग थी कि अगर नई सरकार बनती है या मंत्रिमंडल में फेरबदल हुई तो नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।' कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कहा कि विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपनी चिंता से अवगत करा दिया है और उनकी मांग जस की तस है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम 12 लोग है। हमने चिट्ठी के जरिए पीसीसी अध्यक्ष को अपनी चिंता से अवगत कराया है। हम सिर्फ अपनी पार्टी को इससे अवगत कराना चाहते हैं। शपथ समरोह में शामिल होने का यह मतलब नहीं कि हम अपनी मांगे भूल चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 शपथ समारोह के बाद विधायकों से मिलने के बाद झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, 'पार्टी इसपर चर्चा करेगी। उन्होंने शपथ समारोह से पहले ही अपनी भावनाएं जाहिर कर दी थी। हम उनके विचारों से अवगत हैं और इसपर हम चर्चा करेंगे।'

झारखंड की कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने कहा, 'हमारे 12 विधायकों ने बताया कि हम लंबे समय से ही राज्य में असंतोष का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से लंबित कार्य लंबित ही पड़े हैं। वे सोचते हैं कि वे पार्टी संगठन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, वे उत्तरदायी भी नहीं है। वे किसी भी मुद्दे पर ईमानदार नहीं है। कई बयान दिए गए कि नए चेहरों को मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।'

भाजपा नेता ने की नई सरकार की आलोचना 
वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन सरकार में अनुसूचित जाति के नेता को शामिल न करने पर आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया, झारखंड के नए मंत्रिमंडल में एक भी अनुसूचित जाति के नेता को शामिल नहीं किया गया है। यहr कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी का असली चेहरा है।

झारखंड कैबिनेट से नाम हटाने पर जेएमएम विधायक बैद्यनाथ राम ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। बैद्यनाथ राम ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कैबिनेट से मेरा नाम हटाना पूरी तरह से गलत फैसला है। मैं इससे निराश हूं। इसके पीछा का कारण कांग्रेस की तरफ से दवाब डालना है।'


बता दें कि जेएमएम नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन - जेएमएम नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाई हफीजुल हसन, बेबी देवी, दीपक बिरुआ, कांग्रेस के रामेश्वर ओरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले दो फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed