फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand bypoll: Congress wins Kolebira assembly election in Simdega district of Jharkhand 

झारखंड में सत्तारूढ़ भाजपा को झटका, उपचुनाव में कांग्रेस ने जीती कोलेबीरा विधानसभा सीट

Mon, 24 Dec 2018 04:01 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 24 Dec 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand bypoll: Congress wins Kolebira assembly election in Simdega district of Jharkhand 
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड में सत्तारूढ़ भाजपा को रविवार को झटका लगा, जब कोलेबीरा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में गए। यहां 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। रविवार को घोषित नतीजों में कांग्रेस के नमन बिक्सल कोंगाड़ी 9,658 वोटों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। 

विज्ञापन


उन्हें 40,343 वोट, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को 30,685 वोट मिले। झारखंड में 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस की हाल में तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों में जीत के बाद इस उपचुनाव में मिली विजय को भी भाजपा सरकार के विरोध में संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव कोलेबीरा सीट से झारखंड पार्टी के एनोस एक्का ने जीत हासिल की थी। एक्का को हत्या के एक मामले में दोषी साबित होने पर विधानसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा था। इसलिए इस सीट के लिए उपचुनाव कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा ने कांग्रेस को समर्थन दिया। इस जीत के साथ 82 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के आठ सदस्य हो गए हैं। कांग्रेस ने पिछले 15 वर्षों में यह सीट पहली बार जीती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed