{"_id":"6381d3b3988f3f3fec5e0736","slug":"jharkhand-boy-committed-suicide-after-losing-in-online-video-game-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: ऑनलाइन गेमिंग ने छीन ली एक और जान, हार से मायूस 14 साल के मासूम ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: ऑनलाइन गेमिंग ने छीन ली एक और जान, हार से मायूस 14 साल के मासूम ने दी जान
Sat, 26 Nov 2022 02:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Nov 2022 02:25 PM IST
सार
घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर की है। यहां की पंच मोड स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाला एम शिवेन डीपीएस में कक्षा आठ में पढ़ता था। वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था।
विज्ञापन
सांकेतित तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 14 साल के मासूम ने फांसी लगाकर खुद की जान दे दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि वह ऑनलाइन गेम में हार गया था। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि वीडियो गेम की लत में उनका बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर की है। यहां की पंच मोड स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाला एम शिवेन डीपीएस में कक्षा आठ में पढ़ता था। वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। परिवारीजनों का कहना था कि शिवेन को गेम खेलने की इतनी लत थी कि हार जाने के बाद वह काफी मायूस हो जाता था, तो कभी-कभी वीडियो गेम खेलते-खेलते वह हंसने लगता था।
विज्ञापन
कई दिनों से नहीं जा रहा था स्कूल
परिवारीजनों का कहना है कि एन शिवेन कई दिनों से बीमार चल रहा था, जिसके चलते वह स्कूल नहीं जा रहा था। घटना के दिन शिवेन के पिता श्रीधर ऑफिस में थे, वहीं उसकी मां डीपीएस स्कूल में शिक्षिका हैं, वह भी पढ़ाने गई हुई थीं। शिवेन घर में अकेला था। इसी दौरान एक ऑनलाइन गेम में वह हार गया और वह इसे सहन नहीं कर सका, जिसके बाद उसने अपने ही रेलवे क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वे शिवेन को लेकर रेलवे अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन