फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: BJP MP Nishikant Dubey claims, 1800 schools are getting holiday on Friday

Jharkhand: भाजपा सांसद का दावा- 1800 स्कूलों में शुक्रवार को हो रही छुट्टी, एनआईए जांच की मांग

Fri, 05 Aug 2022 02:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Aug 2022 02:18 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने कहा, झारखंड में इस्लामीकरण हो रहा है। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि बांग्लादेश पास में ही है।

विज्ञापन
Jharkhand: BJP MP Nishikant Dubey claims, 1800 schools are getting holiday on Friday
Nishikant Dubey - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड के 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। उन्होंने कहा, इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआई) से कराई जाए।

विज्ञापन


दुबे ने लोकसभा में कहा, झारखंड में इस्लामीकरण हो रहा है। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि बांग्लादेश पास में ही है। उन्होंने कहा, अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है। इसके किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के पिछड़ेपन का विषय उठाया और दावा किया कि विकास के कई मानकों पर राज्य बहुत पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, राज्य नागरिकों को अनुसंधान, अवसर और कौशल विकास मुहैया कराने में विफल रहा है। झारखंड में सिर्फ सात-आठ नए स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed