फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: BJP may face difficulties in forthcoming Rajyasabha election

झारखंड: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, भाजपा को दो वोट नहीं मिले तो बिगड़ेगा खेल 

Thu, 07 Apr 2022 05:25 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Thu, 07 Apr 2022 05:25 PM IST
सार

सुदेश कुमार महतो और सरयू राय ने झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा बना कर राज्यसभा चुनाव में ट्विस्ट ला दिया है।

विज्ञापन
Jharkhand: BJP may face difficulties in forthcoming Rajyasabha election
झारखंड में भाजपा की परीक्षा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज होने वाली है। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार का कार्यकाल आठ जुलाई को खत्म हो रहा है। देश भर में खाली हो रही राज्यसभा की 72 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जून में चुनाव होने की संभावना है। 

विज्ञापन


दोनों सीटों के लिए आंकड़े भाजपा के पक्ष में नहीं हैं, सत्ता पक्ष का पलड़ा भारी है। एक सीट के लिए झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार के पास पर्याप्त संख्या है। राज्यसभा चुनाव के लिए पहले वरीयता का 28 वोट प्रत्याशी को हासिल करना है। सत्ता पक्ष आसानी से इस आंकड़े को पार कर लेगा, वहीं भाजपा के पास वर्तमान में 26 विधायक हैं, यानि उसे दो वोट की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


सुदेश कुमार महतो और सरयू राय ने झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा बना कर राज्यसभा चुनाव में ट्विस्ट ला दिया है। भाजपा का रास्ता इस मोर्चा के बिना पार नहीं लगने वाला है। इस मोर्चे में आजसू के दो विधायक, निर्दलीय सरयू राय व अमित यादव और एनसीपी के कमलेश सिंह को मिलाकर पांच विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच विधायकों का वोट किसी भी प्रत्याशी के लिए निर्णायक होगा। पिछले चुनाव में सत्ता पक्ष से झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की जीत हुई थी। कांग्रेस और राजद ने झामुमो का समर्थन किया था और सोरेन 30 वोट के साथ चुनाव जीते थे। इस बार कांग्रेस की दावेदारी है।  

मौजूदा दलीय स्थिति

झामुमो - 30

कांग्रेस - 18

राजद - 01

सत्ता पक्ष - 49

भाजपा - 26

आजसू - 02

एनसीपी 01

निर्दलीय 02

माले 01
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed