फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Bharat Bandh by labor organizations against the four new labor laws of the Central Government

Jharkhand: केंद्र सरकार के चार नए श्रम कानूनों के खिलाफ श्रमिक संगठनों का भारत बंद, प्रदेश में मिला-जुला असर

Wed, 09 Jul 2025 11:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 09 Jul 2025 11:43 AM IST
सार

नेताओं ने बताया कि मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ और 17 सूत्री मांगों के समर्थन में यह आम हड़ताल आयोजित की गई है। इस भारत बंद को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद समेत सभी वामदलों ने समर्थन दिया है।

विज्ञापन
Jharkhand: Bharat Bandh by labor organizations against the four new labor laws of the Central Government
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम कानूनों के विरोध में विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत भारत बंद का राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मिला-जुला असर देखने को मिला। रांची के धुर्वा स्थित एचईसी परिसर में मजदूर यूनियन के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि चार नए श्रम कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं और इन्हें हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना था कि नए श्रम कानूनों से श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा और उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा भी नहीं मिल पाएगी। इस दौरान भाकपा-माले समेत कई श्रमिक संगठनों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर भी विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

विज्ञापन

इधर रामगढ़ के कोलवारी क्षेत्र में भी बंद का असर देखा गया। वहीं धनबाद, कतरास और पतरातू में बड़ी संख्या में ट्रेड यूनियनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  छत से घर में घुसा नशे में धुत युवक, अकेली सो रही महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार

भाकपा-माले के जिला सचिव अजय कुमार सिंह, कर्मचारी संघ के सुनील साहू, बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के सतीश भार्गव और एआईबीए के सरफराज अहमद समेत कई नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और मजदूरों पर कहर ढा रही है। 44 श्रम कानूनों को बदलकर चार लेबर कोड लागू कर दिए गए हैं, जो श्रमिकों के हक के खिलाफ हैं। किसानों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी अब तक नहीं दी गई है। नेताओं ने बताया कि मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ और 17 सूत्री मांगों के समर्थन में यह आम हड़ताल आयोजित की गई है। इस भारत बंद को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद समेत सभी वामदलों ने समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed