फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand band against CNT-SPT Act amended

सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ कल झारखंड बंद

Thu, 24 Nov 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand band against CNT-SPT Act amended
एकजुट विपक्षी पार्टियां - फोटो : social media

झारखंड में एकजुट विपक्ष 25 नवंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।  सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में विपक्ष ने बंद का ऐलान किया है।  बुधवार को झारखंड विधानसभा में भारी हंगामे के बीच सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन संबंधी विधेयक पारित कराया गया। इस दौरान विधेयक का विपक्ष ने तीखा विरोध किया। यहां तक की कुर्सियां भी फेंकी गई। विपक्षी विधायक विरोध दर्ज करने के लिए टेबल पर चढ़ गए।

विज्ञापन


विधेयक को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच मतभेद अब टकराव में बदल गया है। संशोधन विधेयक की प्रतियां भी सदन में फाड़ी गयी। कुर्सियों को भी तोड़ा  गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा में स्पीकर दिनेश उरांव पर कुर्सी फेंकी गयी, जिसमें वे बाल-बाल बच गये। 
विज्ञापन


बंद के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी रांची में डीसी मनोज कुमार और एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने संयुक्तादेश जारी कर 50 मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक सुरक्षाबलों को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। बंद के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी करने या उपद्रव मचाने का प्रयास किया गया तो ऐसे तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इधर, झारखंड बंद को देखते हुए कई शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed