फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Monsoon Session second day BJP MLAs created ruckus

Jharkhand Assembly: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का दूसरा दिन, दो बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

Mon, 01 Aug 2022 02:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Aug 2022 02:09 PM IST
सार

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। जैसे ही सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे, भाजपा विधायक अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे। विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और प्रश्नकाल बाधित कर दिया।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Monsoon Session second day BJP MLAs created ruckus
झारखंड विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड विधानसभा का मानूसन सत्र दूसरे दिन भी हंगामे और शोर-शराबे की भेंट चढ़ गया। यहां विपक्षी भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा काटा, जिस कारण विधानसभा की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। पहले 12:30 बजे तक कार्यवाही स्थगित हुई। इसके बाद दो बजे तक विधानसभा स्थगित कर दी गई। 

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा विधायक सरकार से राज्य को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कैश के साथ पकड़े गए तीन कांग्रेस विधायकों को भी बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन


सीएम सोरेन के पहुंचते ही हंगामा शुरू 
विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। जैसे ही सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे, भाजपा विधायक अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे। विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और प्रश्नकाल बाधित कर दिया। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आश्वासन के बावजूद कि दूसरे हाफ में इस मामले पर विशेष चर्चा होगी, भाजपा विधायकों ने विरोध जारी रखा। इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपूरक बजट का भी हुआ विरोध 
सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 2022-23 का 3,436.56 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। विपक्षी भाजपा विधायकों ने इसका भी विरोध किया। इसके बाद सदन को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed