फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Monsoon Session: Opposition's voice will be raised on the flaws of 'Maiyaan Samman Yojana'

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: 'मंईयां सम्मान योजना' की खामियों पर गूंजेगी विपक्ष की आवाज, इस दिन से चलेगा सदन

Mon, 28 Jul 2025 08:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 08:15 PM IST
सार

विधानसभा में भाजपा से मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना में 58 लाख महिलाओं को इसका लाभ देने की पहल किया। लेकिन उसके बाद इस योजना में आधे से अधिक महिलाओं का नाम काट दिया गया।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Monsoon Session: Opposition's voice will be raised on the flaws of 'Maiyaan Samman Yojana'
झारखंड विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

जिस मंईयां सम्मान योजना के लागू करने से हेमंत सोरेन को दुबारा सत्ता मिली है, उसी योजना में खामियों के कारण वर्तमान समय में लाखों महिलाओं को उस योजना का लाभ नहीं मिला रहा है। विपक्ष सरकार को घेरने के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा मिल गया है।
विज्ञापन


विपक्षी दल भाजपा और आजसू इस मुद्दे पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरने के लिए विधानसभा मानसून सत्र में तैयार है। मानसून सत्र एक अगस्त से सात अगस्त तक आहूत किया जायेगा। यह सत्र बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। 
विज्ञापन


मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, अब विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष का आरोप है कि इस योजना के क्रियान्वयन में गंभीर खामियां हैं। पात्र महिलाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि अपात्रों के नाम सूची में शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में योजना के लाभार्थियों की पहचान प्रक्रिया को लेकर भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में भाजपा से मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना में 58 लाख महिलाओं को इसका लाभ देने की पहल किया। लेकिन उसके बाद इस योजना में आधे से अधिक महिलाओं का नाम काट दिया गया। उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया. इसके साथ ही इस योजना में फर्जीवाड़ा भी बहुत हुआ है। बांग्लादेश और पश्चिमबंगाल की महिलाओं को नाम इस योजना में लाभ उठाने लगी।


पढ़ें: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में लगाया जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

साथ ही महिला के जगह पुरुषों को लाभ मिलने लगा। इसमें करोड़ों रूपये का फर्जीवाडा हुआ है। मानसून सत्र में ऐसे कई अहमन मुद्दों पर हमलोग सरकार को घेरने का काम करेंगे। भाजपा और आजसू इस योजना को "चुनावी हथकंडा" बता रहे हैं और इसे गरीब महिलाओं के साथ धोखा करार दे रहे हैं। वहीं, सत्ता पक्ष से झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता मनोज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में तो यह भी नहीं मिल रहा है। इसलिए भाजपा इसमें कुछ न ही बोले तो अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए निरंतर समीक्षा और सुधार किए  जा रहे हैं। मानसून सत्र में मंईयां सम्मान योजना के अलावा राज्य के वित्तीय प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed