{"_id":"6a8c4089ec603d1df9078487","slug":"recruitment-justice-march-begins-from-nemra-villagers-stage-a-protest-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4645505-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: शिबू सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती न्याय यात्रा, परीक्षा गड़बड़ी पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: शिबू सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती न्याय यात्रा, परीक्षा गड़बड़ी पर सरकार को घेरा
Mon, 24 Aug 2026 08:36 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:36 PM IST
सार
Jharkhand News: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो ने रामगढ़ के नेमरा गांव से ‘भर्ती न्याय यात्रा’ शुरू की। यात्रा से पहले उन्होंने शिबू सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
भर्ती न्याय यात्रा में देवेंद्रनाथ महतो और उनके समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो ने सोमवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव से ‘भर्ती न्याय यात्रा’ की शुरुआत की। नेमरा पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पैतृक गांव है। गांव के लुकैयाटांड़ से यात्रा शुरू करने से पहले देवेंद्रनाथ महतो ने शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और यात्रा की सफलता की कामना की।
विज्ञापन
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप
मीडिया से बातचीत में देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर यह यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ लाखों छात्रों ने आंदोलन किया, जिसके बाद राज्य सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया और छात्रों से वार्ता की।
विज्ञापन
सरकार के फैसले पर भी उठाए सवाल
देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि सरकार ने TDPL के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला तो लिया, लेकिन हाईकोर्ट में सरकार अपना मजबूत पक्ष नहीं रख सकी। इससे अभ्यर्थियों में निराशा है और वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसी को देखते हुए भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
हर जिले में युवाओं से संवाद करेंगे देवेंद्रनाथ
उन्होंने कहा कि ‘भर्ती न्याय यात्रा’ झारखंड के अलग-अलग जिलों में जाएगी। इस दौरान युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। साथ ही भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समय पर नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रांची में छात्रा से मारपीट-छेड़छाड़ का आरोप, JPSC-JSSC आंदोलन में 8 JMM कार्यकर्ताओं पर FIR
नेमरा में यात्रा को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
इधर, देवेंद्रनाथ महतो की यात्रा को लेकर नेमरा के कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया। ग्रामीण पारंपरिक हथियार लेकर गांव पहुंचे थे। हालांकि, देवेंद्रनाथ महतो के पहुंचने के बाद किसी तरह का विवाद नहीं हुआ और यात्रा शुरू कर दी गई।