{"_id":"6a8c4dc3eb3acdf5670199f5","slug":"student-protest-female-student-from-the-jpsc-jssc-reform-manch-files-a-case-against-eight-jmm-workers-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4646071-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में छात्रा से मारपीट-छेड़छाड़ का आरोप, JPSC-JSSC आंदोलन में 8 JMM कार्यकर्ताओं पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में छात्रा से मारपीट-छेड़छाड़ का आरोप, JPSC-JSSC आंदोलन में 8 JMM कार्यकर्ताओं पर FIR
Mon, 24 Aug 2026 08:21 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:21 PM IST
सार
Jharkhand News: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर विवाद सामने आया है। छात्रा प्रतिमा कुमारी ने आठ नामजद जेएमएम कार्यकर्ताओं पर पुतला छीनने, मारपीट, छेड़छाड़, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना में केस दर्ज करवाती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान 21 अगस्त को मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की छात्रा प्रतिमा कुमारी ने झामुमो के आठ नामजद कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। छात्रा ने पुतला छीनने, मारपीट, छेड़छाड़, बदसलूकी, अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
आठ लोगों को बनाया नामजद
प्रतिमा कुमारी ने अपनी लिखित शिकायत में नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज मलिक, मुस्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्विनी शर्मा को नामजद किया है। उन्होंने कहा है कि घटना के दौरान मौके पर 35-40 अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने कथित तौर पर आरोपियों का साथ दिया। छात्रा ने इन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
पुतला लेकर जा रही थी छात्रा
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त को प्रतिमा जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल थीं। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला लेकर जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ से पुतला छीन लिया। विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। प्रतिमा ने छेड़छाड़ और बदसलूकी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वीडियो और तस्वीरों से आरोपियों की पहचान का दावा
शिकायत में शाहबाज मलिक पर कथित तौर पर अभद्र, अपमानजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, मुस्ताक आलम, अंकिता वर्मा, आशुतोष वर्मा, नवीन चंचल और अश्विनी शर्मा पर भी बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। छात्रा ने कहा है कि घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: CBI जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र-झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस
मौके पर भाजपा नेता भी थे मौजूद
प्रतिमा ने कहा कि घटना के बाद वह भयभीत और अपमानित महसूस कर रही हैं। वहीं, घटना के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे। मामले में पुलिस अब शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।