फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Minister Deepika Pandey Singh held a public darbar at the Congress office

Jharkhand: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में लगाया जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

Mon, 28 Jul 2025 06:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 06:47 PM IST
सार

Jharkhand; मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के हर नागरिक को लालफीताशाही, जटिल प्रक्रियाओं और उपेक्षा से मुक्त, एक पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन मिले। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

विज्ञापन
Jharkhand: Minister Deepika Pandey Singh held a public darbar at the Congress office
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाया। यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें मंत्री सीधे आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनती हैं और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन

जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सड़क, जलापूर्ति और पंचायत स्तरीय योजनाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के हर नागरिक को लालफीताशाही, जटिल प्रक्रियाओं और उपेक्षा से मुक्त, एक पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन मिले। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम इस भरोसे को कायम रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भयमुक्त चुनाव के लिए पकड़े गए 80 वारंटी और वांटेड अपराधी, पुलिस ने की कार्रवाई

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य की विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने बताया कि अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रहे हैं।

जनता दरबार के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed