फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Elections Six MLAs and three former officials join BJP today

झारखंड में विपक्ष को झटका, भाजपा में शामिल हुए छह विधायक और तीन पूर्व अधिकारी

Wed, 23 Oct 2019 08:46 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 23 Oct 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Elections Six MLAs and three former officials join BJP today
भाजपा में शामिल होते विपक्षी विधायक - फोटो : ANI
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व डीजीपी डीके पाण्डेय, दो पूर्व आएएस सुचित्रा सिन्हा व आरपी शाही, पूर्व आईपीएस व कांग्रेस नेता अरुण उरांव सहित छह विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि इससे आगामी चुनाव में भाजपा को बड़ा फायदा होगा। चुनावी विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में बगावत के सुर और बुलंद हो सकते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांच जबकि नौजवान संघर्ष मोर्चा के भानु प्रताप शाही भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वाले झामुमो के विधायकों में बहरागोड़ा के कुणाल षाडंगी, मांडु विधायक जेपी पटेल, विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोहरदंगा के विधायक सुखदेव भगत व बरही विधायक मनोज यादव ने भाजपा की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेता अरुण उरांव और आजसू नेता ललित ओझा भी भाजपा में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि मनपसंद सीट से चुनाव लड़ने की गारंटी मिलने के बाद ये नेता भाजपा में शामिल होने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed