फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand assembly elections: BJP leader Saryu Roi to contest against CM Raghubar Das

झारखंड: भाजपा को अपने 'बागी' से चुनौती, सीएम रघुबर दास को टक्कर देंगे उनके साथी

Sun, 17 Nov 2019 09:11 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand assembly elections: BJP leader Saryu Roi to contest against CM Raghubar Das
पीएम मोदी के साथ सरयू राय (फाइल फोटो) - फोटो : PMO India

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता सरयू राय ने मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। भाजपा की ओर से जारी किए गए 72 उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम नहीं देखने के बाद उन्होंने रविवार को सीएम के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। 

विज्ञापन


राज्य की भाजपा सरकार में खाद्य और उपभोक्ता मामले के मंत्री रहे सरयू राय जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 2014 विधानसभा चुनाव में उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम सीट से जीत दर्ज की थी। शनिवार को एकाएक उन्होंने अपनी सीट जमशेदपुर पश्चिम और सीएम रघुवर दास की सीट जमशेदपुर पूर्व से नामांकन पत्र खरीदकर सियासी गलियारे में सनसनी मचा दी। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को दोनों सीटों से अपना नामांकन दर्ज कराएंगे। 
विज्ञापन


सरयू राय ने चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और भ्रष्टाचार के मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को जेल भिजवाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। जमशेदपुर पूर्व सीट से रघुबर दास के खिलाफ कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ भी चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे।  30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच मतदान होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed