फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Election : Voting begins for 17 assembly constituencies Live Updates

झारखंड चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच 17 सीटों पर मतदान खत्म, 62.03 फीसदी वोटिंग

Thu, 12 Dec 2019 06:41 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: योगेश साहू Updated Thu, 12 Dec 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Election : Voting begins for 17 assembly constituencies Live Updates
Jharkhand Assembly Election - फोटो : ANI

झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में अधिकतर गैर आदिवासी शहरी इलाकों की 17 सीटों के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शाम पांच बजे तक संपन्न हो गया है। तीसरे चरण में सभी सीटों पर औसत 62.03 फीसदी वोटिंग हुई है।

विज्ञापन

 

17 सीटों में से 12 सीटों पर मतदान तीन बजे ही खत्म हो गया था। सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो और ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग हुई। वहीं रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। 

विज्ञापन

-रांची में एक मतदान केंद्र पर महेंद्र सिंह धोनी ने डाला वोट। 
 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चाौबे ने बताया कि सभी 17 सीटों पर दोपहर एक बजे तक से 45.14 प्रतिशत मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक कोडरमा में 43.26 , बरकट्ठा में 47.00, बरही में 52.30, बड़कागांव में 44.32, रामगढ़ में 46.10, मांडू में 47.10, हजारीबाग में 39.00, सिमरिया में 49.58, धनवार में 48.64, गोमिया में 51.48, बेरमो में 45.04, ईचागढ़ में 56.01, सिल्ली में 54.52, खिजरी में 52.49, रांची में 30.61, हटिया में 33.25 और कांके में 41.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आज सबसे पहले मतदान करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची की झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी महुआ माझी शामिल थीं। धनवार में झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी अपने मताधिकार का उपयोग सुबह ही कर लिया। इसके अलावा रांची के विधायक एवं राज्य के काबीना मंत्री सीपी सिंह, विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने भी सुबह दस बजे अपना मतदान किया।

तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बेरमो सीट पर कांग्रस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक योगेश्वर महतो से हो रहा है। विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को मतदान की वास्तविक स्थिति बताने के लिए बूथ एप जारी किया गया है।

इस चरण के चुनाव में जिन 17 सीटों पर मतदान हो रहा हैं उनमें दो सीटें अनुसूचित जाति तथा एक आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित है तथा शेष 14 सीटें अनारक्षित हैं। इस दौर के चुनाव में जहां झारखंड विकास मोर्चा सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं भाजपा सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विनय कुमार ने बताया कि अब शेष सीटों के लिए चौथे चरण में 16 दिसंबर को और पांचवें चरण में 20 दिसंबर को मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि लगभग 40 हजार मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। 96 दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है। सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में मतदान को लेकर जनता से एक अपील भी की है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है वहां की जनता से मेरा आग्रह है कि वह अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भागीदारी करे। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं से विशेष रूप से मतदान करने का आग्रह करता हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed