फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election Result 2024 We respect the mandate that has come says champai soren

Jharkhand: चुनाव नतीजों के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए चंपई सोरेन, झामुमो की जीत पर कही ये बात

Sat, 23 Nov 2024 05:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अब तक नतीजों में 'इंडिया' गठबंधन जीत की ओर आगे बढ़ा है। इस पर चंपई सोरेन ने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election Result 2024 We respect the mandate that has come says champai soren
चंपई सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में हुए मतदान की मतदान की जनगणना जारी है। इस चुनाव झामुमो के नेतृत्व वाला 'इंडिया' गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। चंपई सोरेन ने कहा कि जो जनादेश आया है, हम उसका सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन


18 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे चंपई 
हालांकि, सरायकेला से भाजपा के उम्मीदवार चंपई सोरेन 18 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, सरायकेला सीट पर चंपई सोरेन 1,14,470 मत मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार गणेश महाली को 95,634 वोट मिले हैं। प्रेम मरांडी 38599 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चंपई सोरेन इसी झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। 
विज्ञापन


राज्य में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। पहले चरण में 66 फीसदी और दूसरे चरण में 68 फीसदी मतदान हुआ था। 'इंडिया' गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस, राजद, भाकपा  शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed